फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक साथ खेले, साथ रहे और साथ ही चले गए तीनों दोस्त

विज्ञापन
फोटो नंबर-23गांव नीरपुर में एक ही चिता के अंदर तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण।
विज्ञापन
नारनौल। नेशनल हाईवे 152डी पर बुधवार की देर ट्रक व सीएनजी कार की भिड़ंत में नीरपुर गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद राजकुमार एडवोकेट, प्रवीण और रविदत्त की मौत हो गई। बचपन से साथ पले-बढ़े और हमउम्र रहे इन तीनों दोस्त साथ ही चले गए। तीनों का अंतिम संस्कार भी एक साथ ही हुआ।
विज्ञापन

इस दुर्घटना ने न केवल तीन परिवारों को उजाड़ दिया बल्कि पूरे गांव में गहरा सदमा छोड़ दिया। हादसे का समाचार मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई और नारनौल के सिंघाना रोड मार्केट में जहां रविदत्त की दुकान थी वह वीरवार को पूर्ण रूप से बंद रहा। अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह के बाहर भी भीड़ उमड़ पड़ी जहां हर व्यक्ति स्तब्ध और दुखी नजर आया।
हादसे में मारे गए राजकुमार यदुवंशी नारनौल नगर परिषद से साल 2010 से 2015 तक पार्षद रहे थे। वहीं, रविदत्त कपड़े का कारोबार करते थे। उनका नारनौल में सिंघाना रोड पर शोरूम है। हादसे में मारा गया प्रवीण दोनों का दोस्त था और पेशे से टैक्सी चलाता था। उनकी शादी नहीं हुई थी। तीनों दोस्तों की इस त्रासदी ने क्षेत्र में दोस्ती और जीवन की अनिश्चितता पर गहरा संदेश छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विडंबना...बेटे नहीं कर सके पिता के अंतिम दर्शन
विडंबना तो देखिए कि रविदत्त के दोनों बेटे दुकान के लिए कपड़े लेने पुणे गए थेष समय पर नहीं पहुंच पाने पर पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। दुकान का सामना लेने गए दोनों बेटों ने शायद यह सोचा भी नहीं होगा कि उनके पीछे से इतना बड़ा दुख का पहाड़ टूट पड़ेगा। समाचार देने के बाद भी दोनों बेटों का इतना जल्दी पहुंचना मुमकिन नहीं था। दुर्घटना के बाद शव भी इस हाल में नहीं थे कि उन्हें इंतजार के लिए रखा जा सके। इसी कारण परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें