फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 22 को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी

Sat, 19 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में दा​खिले  को लेकर जानकारी लेता विद्यार्थी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से 22 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। वहीं दस्तावेजों की त्रुटियां ठीक कराने और मनपसंद ट्रेड में दाखिला लेने का शनिवार को अंतिम दिन रहा।
विज्ञापन

अंतिम दिन पहली व दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों ने मन पसंद ट्रेडों में भी आवेदन किए। साथ ही आवेदनों में हुई त्रुटियों को भी ठीक कराया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी संदीप व नोडल अधिकारी विनोद ने बताया कि 17 जुलाई को संस्थानों की ओर से दाखिला के दौरान मनपसंद ट्रेड व दस्तावेजाें में त्रुटि ठीक करवाने को लेकर दोबारा से पोर्टल खोला गया था।
22 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 22 से 26 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच होगी और 27 जुलाई तक फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहेगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई में 692 सीटों पर दाखिला किया जाना है। इसमें से पहली मेरिट सूची में 195 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई थी। 101 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची में 119 विद्यार्थियों की सूची में 58 विद्यार्थियाें दाखिला लिया। अब तक 159 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। 533 सीट अभी रिक्त है। वहीं महिला आईटीआई में 205 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। पहली व दूसरी मेरिट सूची के आधार पर 50 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 155 सीट अभी भी रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें