फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 57 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Sat, 19 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 14अटली कार्यालय से विकास कार्यों का शिलान्यास करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। आमजन की समस्याओं का समाधान करना, योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। यह बात प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को अटेली कार्यालय में आमजन की शिकायतें सुनने के दौरान कहीं। उन्होंने करीब 57 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के राज्य में समान विकास कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि कभी भी अपनी शिकायतों के समाधान के लिए उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की जो भी जायज समस्याएं हैं उनका समय पर समाधान करें।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस मौके पर कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसमें ग्राम पंचायत सेहलंग में 15 लाख रुपये की लागत से इंडोर जिम के निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्राम पंचायत भुंगारका में 12 लाख रुपये की लागत से भाडोदा जोहड़ के नवीनीकरण व सुंदरीकरण का शिलान्यास, ग्राम पंचायत मोरूंड में 12 लाख रुपये की लागत से इंडोर जिम के निर्माण का शिलान्यास, ग्राम पंचायत रसुलपुर में 3 लाख रुपये की लागत से भवन नवीनीकरण का शिलान्यास, ग्राम पंचायत मोहलड़ा में 15 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के विकास कार्य का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक, युवा प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें