फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल पहुंची हिंद की चादर तीसरी यात्रा

Mon, 17 Nov 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 32नारनौल पहुंची नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत करते लोग। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनाैल। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में ‘’हिंद की चादर’’ तीसरी यात्रा रविवार शाम को नारनौल पहुंची।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार तजिंदर सिंह, सिंह सभा के सचिव सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के प्रधान सरदार गुरमेल सिंह व सैकड़ों की संख्या में सिख संगत ने नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया।
इसके अलावा रोटरी क्लब नारनौल सिटी व बेलाज की ओर से नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत महावीर चौक पर किया गया। क्लब सचिव गोपाल मित्तल सहित अनेक सदस्यों ने यात्रा में शामिल सरदार सुरेंद्र चावला, सुरजीत अरोड़ा, बलदेव सिंह चहल, अमरजीत सिंह व तेजेंद्र पाल सचदेवा को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए रोटरी क्लब की ओर से चाय और पुलाव का प्रसाद भी वितरित किया गया। गोपाल मित्तल ने बताया कि गुरु तेगबहादुर सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सन् 1675 में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकुमार यादव, नरेश गोगिया, विजय जिंदल, पवन गुप्ता, मधुर गर्ग, नवीन संघी, विनय मित्तल, निर्मल जिंदल, डॉ. रजनी गर्ग, डॉ. ऊषा यादव, सुचेता गोगिया, प्रियंका संघी और रेणु मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें