फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिक संगठन की कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया

विज्ञापन
फोटो नंबर-12बैठक में भाग लेते वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की आम सभा रविवार को प्रधान दुलीचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संगठन के कार्यों, शहर की नागरिक समस्याओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में परंपरा के अनुसार इस माह जन्मदिन वाले सदस्यों रोहतास सिंह लाम्बा, राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार गर्ग, महेंद्र सिंह नागरा, सुरजीत सिंह अरोड़ा और एडवोकेट राजकुमार चौधरी को सम्मान पट पहनाकर सम्मानित किया गया।
संगठन के संरक्षक अजीत प्रकाश जैन ने साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम भवन में संगठन के कार्यालय और गतिविधियों के संचालन का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2008 से संगठन की कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से होते रहे हैं। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर उत्पन्न विवाद पर चर्चा की गई तथा संबंधित सदस्यों के आचरण के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में शहर की कई समस्याएं भी उठाई गईं। शिवलाल वर्मा ने सुभाष पार्क स्थित चोर गुबंद का जीर्णोद्धार होने के बावजूद बंद रहने का मुद्दा उठाते हुए इसे आमजन के लिए खोलने और संभव हो तो कैंटीन शुरू करने की मांग की। पार्क में सूखे पेड़ों को हटाने की भी मांग की गई। कृष्ण अवतार जांगिड़ ने बावड़ीपुर मोहल्ले की अवरुद्ध नालियों की समस्या उठाई।
रामजीलाल मित्तल ने अग्रवाल भवन, पुलिस लाइन और राजकीय महाविद्यालय की दीवार के पास झुके पेड़ों को हटाने की मांग की। सुरजीत सिंह अरोड़ा ने राव बंशी सिंह पार्क में गंदगी और शौचालयों की खराब स्थिति पर चिंता जताई।
बैठक में नई सदस्यता के आवेदन केवल अप्रैल माह में लेने का निर्णय भी लिया गया। संचालन महासचिव मुखराम सैनी ने किया। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें