फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नसीबपुर में छठ पर्व पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
फोटो नंबर-15जेटूबाबा मंदिर के जलाशय पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। लोकआस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ रविवार को शहर के नसीबपुर गांव स्थित जेटूबाबा मंदिर के जलाशय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पूर्वांचल के परिवारों ने विधि-विधान से पूजा की और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर मंदिर परिसर और जलाशय के घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावटी लड़ियों से सजाया गया था। शाम होते ही श्रद्धालु फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद से भरे बांस के सूप लेकर घाट पर पहुंचे। व्रतियों ने जलाशय में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इस दौरान पारंपरिक छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालु अवधेश ठाकुर ने बताया कि छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। व्रती दो दिन तक निर्जला उपवास रखते हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि छठ चार दिवसीय पर्व है। यह सूर्य देव की उपासना और परिवार की खुशहाली की कामना का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें