शहर के एक मोहल्ले में युवक ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मकान में किराएदार के तौर पर रहने वाले युवक ने मकान मालिक की बेटी के साथ यह घिनोनी हरकत की। पुलिस ने मासूम बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मूल रूष से बिहार का निवासी है।
शहर के एक मोहल्ले में एक परिवार अपना मकान बनाकर रहता है। इस परिवार ने मकान का चौबारा एक युवक को किराए पर दिया था। बुधवार को शाम करीब तीन बजे मकान मालिक की पांच साल की बेटी छत पर खेल रही थी। इसी बीच हल्की बारिश शुरू हो गई। युवक ने अपने कपड़े बाहर सुखाए थे। बच्ची ने युवक को कहा अंकल आपके कपड़े भीग रहे हैं। इस बीच युवक ने कपड़ों को अंदर रख लिया। वह बच्ची को बारिश से बचाने का बहाना बनाकर अंदर कमरे में ले गया और बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए नीचे पहुंची। जब बच्ची की मां ने उससे रोने का कारण पूछा तो वह ठीक से नहीं बता सकी। बच्ची की हालत देखकर उसकी मां को दुष्कर्म का पता लग गया। पीड़िता की मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पीड़िता की मां की शिकायत पर बच्ची का मेडिकल कराया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वर्जन...
पीडिता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। -यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़।