शायद बारहवीं के बोर्ड कई विद्यार्थियों को हिंदी भी नहीं आती। मंगलवार को शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के पहले ही दिन नकलचियों के सहयोगी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक केंद्र में पुलिस पूरे तीन घंटे नकलचियों की मदद के लिए शरारती तत्वों के पीछे दौड़ती नजर आई। पहले दिन नकल का कोई केस नहीं बना। बाद एसएचओ महाबीर ने इस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की हिंदी की परीक्षा थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकलचियों की मदद करने के लिए सैकड़ों लोग परीक्षा केंद्रों के पास पहुंच गए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 का कोई असर नहीं दिखा। यहां बड़ी संख्या में युवक घूमते रहे। काफी संख्या में युवक वन विभाग कार्यालय की ओर से दीवार व छत पर चढ़कर नकल डालते दिखे। पुलिस कर्मियों की संख्या कम होने के कारण पुलिस टीम एक ओर से काबू करती तब तक शरारती तत्व दूसरी ओर से केंद्र में पहुंच जाते। हालात बेकाबू होते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। एसएचओ महाबीर सिंह अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। कुछ देर तक शरारती तत्वों को पूरी तरह से रोक दिया। एसएचओ की टीम लौटते ही शरारती तत्व दोबारा से सक्रिय हो गए।
एसडीएम की फ्लाइंग ने मारे छापे : एसडीम विश्राम कुमार मीणा की फ्लाइंग ने मॉडल संस्कृति स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छापेेमारी की। इस फ्लाइंग में सुनीता यादव, राजेश झाड़ली शामिल थे। बोर्ड के विशेष उड़न दस्ते ने छह केंद्रों पर निरीक्षण किया। चेयरमैन की फ्लाइंग ने दो जगह छापेमारी की। जिसमें धर्मपाल, संजीत, राकेश आदि शामिल रहे। पहले दिन नकल का कोई केस नहीं बना।
विद्यार्थियों ने कहा सामान्य रहा पेपर : परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर सामान्य था। कोई भी सवाल आउट ऑफ सिलेबस नहीं आया था। पेपर को हल करने में अधिक समय लगा। हिंदी के पेपर में अधिक लिखना पड़ता है। इस कारण आखिरी के कुछ सवाल जल्दी जल्दी में करने पड़े।
वन विभाग कार्यालय की दीवार पर चढ़कर नकल करवाते शरारती तत्व।- फोटो : Narnol