फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ का तापमान गिरकर 1.6 डिग्री पर पहुंचा, प्रदेश में सबसे ठंडी रही रात

विज्ञापन
फोटो नंबर-27घने कोहारे के बीच नारनौल-निजामपुर मार्ग पर लाईट जलकार जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बीते दिन हुए बूंदाबांदी और शीतलहर के कारण शनिवार को जिले में कड़ाके की ठंड रही। वहीं 1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ महेंद्रगढ़ की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। नारनौल में कोहरे के कारण सुबह 10 बजे तक दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन




वहीं, मौसम विभाग ने 10 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई थी लेकिन गतिविधियां नदारद रही। अब 20 जनवरी के पास मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट, शीतलहर की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार को नारनौल का दिन और रात का तापमान क्रमश 13.0 व 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी बर्फीली हवाओं के असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ स्थानों पर रात के तापमान जमाव बिंदु के आसपास और माइनस में होने की संभावना बन रही है। 20 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही और तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें