फोटो संख्या:81- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्राचार्य सुधीर लां
सतनाली। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक निजी कॉलेज की ओर से आयोजित छठी राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय महाविद्यालय सतनाली के रसायन विज्ञान विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय समारोह का आयोजन कर विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार लांबा ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में महाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की पूजा, अंजलि और मनीषा ने सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट (सतत अपशिष्ट प्रबंधन) पर मॉडल प्रस्तुत किया।
यह मॉडल विभिन्न क्षेत्रों से प्रस्तुत किए गए 60 मॉडलों में से प्रथम स्थान पर चयनित हुआ। इस मॉडल के अंतर्गत धान के भूसे, प्लास्टिक कचरे और नगर पालिका के ठोस कचरे से कागज, इथेनॉल, जैव ऊर्जा, खाद जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया को प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर जरनैल सिंह, बीरेंद्र सिंह, डॉ. आशीष, डॉ. श्रीभगवान, विपिन, पिंकी यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।