कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में बाबा बुर्जेश्वर महाराज मंदिर में सोमवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। मेला कमेटी के सचिव रजत यादव ने बताया कि लंबीकूद में पहले स्थान पर रोहतक जिले के गांव गद्दी खेड़ी की टीम रही। दूसरे स्थान पर खरैटी जिला झज्जर की टीम उप विजेता रही। वहीं 1100 रुपये के दंगल में हुए दो मुकाबलों में विनोद कोटिया व महेश कौशिक कोटिया विजेता बने।
वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले के गांव देवलावास की टीम विजेता रही जिसे 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। गांव ककराला की टीम उप विजेता रही जिसे 7100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। लड़कियों की दौड़ में पहले स्थान पर मुस्कान, दूसरे स्थान पर निक्कू और तीसरे स्थान पर मंत्री रही। मटका दौड़ में पहले स्थान पर बबली, दूसरे स्थान पर मंजू व तीसरे स्थान पर तस्वीर रही।
1600 मीटर दौड़ में मोहित कुरुक्षेत्र प्रथम अरविंद कारौली द्वितीय रहा। लंबी कूद में अविनाश प्रथम व भूपेंद्र द्वितीय रहे। ऊंची कूद में वेद प्रकाश डोसी प्रथम व अविनाश रेवाड़ी द्वितीय रहे। ओपन दौड़ प्रतियोगिता में क्यान प्रथम व मनप्रीत द्वितीय रही। दूसरी ओपन दौड़ प्रतियोगिता में नमन प्रथम, देव द्वितीय व यशवंत तृतीय रहा। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अविनाश रेवाड़ी प्रथम व भूपेंद्र गामड़ी द्वितीय रहा।
बुजुर्गों के दौड़ में रोशन लाल कनीना प्रथम, सतवीर कलाई द्वितीय व शमशेर धवाना तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के 100 मीटर दौड़ में कनिका प्रथम, मोनिका द्वितीय, व दिशा तृतीय रही। रस्साकस्सी में बिसोहा टीम विजेता रही जिसको 4100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। कोटिया की टीम उप विजेता रही जिसको 3100 रुपये का इनाम दिया गया।
इस दौरान कमेटी प्रधान नरेश कुमार, सचिव मंजीत सिंह, निहाल सिंह रत्न सिंह विकास कौशिक, अप्पू यादव, रजत यादव, विजय पाल पूर्व सरपंच, सरपंच धर्मवीर, कोच सुरेंद्र यादव, बार एसोसिएशन प्रधान मनजीत यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।