फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आगे टीम हटा रही अतिक्रमण, पीछे से बन रहे वही हालात, धरातल पर नहीं असर

Sat, 22 Nov 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-55 शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अतिक्रमण के दौरान  बोर्ड उठाते हुए नपा कर्मचारी---संव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शुक्रवार को तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका की टीम ने पांच दुकानदारों का सामान जब्त किया और तीन का चलान किया। उधर, अभियान का धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है। टीम के जाने के बाद फिर से वही हालात हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी टीम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें टीम की अगुवाई सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने की जबकि दो दारोगा भी साथ रहे। दुकानदारों ने टीम के आने की भनक लगते ही सामान समेट लिया। अभियान में सचिव, एमई व जेई नहीं होने से यह अभियान बेअसर साबित हो रहा है।
शुक्रवार को टीम ने बालाजी चौक और किला रोड के पास अभियान चलाया। इसमें पांच दुकानदारों के बॉक्स, मेज, फ्लैक्स आदि जब्त किए जबकि तीन दुकानदारों ने रोड पर सामान रखने के कारण चालान किया गया।
विज्ञापन

रेहड़ी चालकों का 200 रुपये जबकि दुकानदारों का 500 रुपये चालान काटा गया। इस दौरान एक रेहड़ी संचालक ने टीम के साथ बहस की और अतिक्रमण हटाने में भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।
रेहड़ी चालक का कहना था कि चालान अगर काटना है तो सभी का काटिए। मेरा चालान कटा है तो सभी का कटवाउंगा। इस बारे में उनकी बहस चली और बाद में टीम आगे बढ़ी।


औपचारिकता बना अतिक्रमण अभियान
अतिक्रमण अभियान शहर में महज एक औपचारिकता बनकर रह गया है। टीम के आते ही दुकानदार सामान उठा लेते हैं जबकि जाने के बाद स्थिति वैसी ही हो जाती है। शुक्रवार को चले अभियान के दौरान नपा ने सामन जब्त किया, चालान भी काटे लेकिन बाद में स्थिति वैसी ही हो गई। किसी ने रेहड़ी वापस लगा ली तो किसी ने सामान बाहर रख दिया।
-
वर्जन:
इस सप्ताह चेतावनी के तौर पर दुकानदारों को समझाया गया है। अगले सप्ताह से दुकानदारों पर कार्रवाई होगी और इसमें चालान की रकम बढ़ाई जाएगी। -अनिल कुमार, एसआई, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:-55 शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अतिक्रमण के दौरान  बोर्ड उठाते हुए नपा कर्मचारी---संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें