फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाई स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 22 Nov 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13क्षेत्र का राजकीय हाई स्कूल।
विज्ञापन
नारनौल। ग्रामीण विद्यार्थियों की सुविधा और शिक्षा तक आसान पहुंच के लिए जिले के राजकीय हाई स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में 32 राजकीय हाई स्कूल और 123 सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन

वहीं, कई ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को उच्चस्तर की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। निदेशालय ने निर्देश जारी करते हुए ऐसे माध्यमिक विद्यालयों का विवरण मांगा है जिनमें उच्च विद्यालय स्तर की कक्षाएं शुरू करने की क्षमता और आवश्यक संसाधन मौजूद हों।
इसके लिए विभाग ने एक विस्तृत प्रोफार्मा जारी किया है जिसमें विद्यालय की भूमि, भवन, उपलब्ध कमरों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या, प्रयोगशालाओं की स्थिति और अन्य शैक्षणिक संसाधनों का पूरा ब्यौरा भरना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को आदेश भेज दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के माध्यमिक विद्यालयों का सर्वेक्षण कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार करके भेजें।
विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रिपोर्ट में किसी प्रकार की कमी या बदलाव नहीं होना चाहिए, ताकि अपग्रेडेशन के लिए पात्र विद्यालयों की पहचान में किसी भी स्तर पर परेशानी न आए।
इन मानकों के आधार पर होगा चयन
किसी भी माध्यमिक विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें अनिवार्य हैं। इनमें विद्यालय में कम से कम 14 कमरे उपलब्ध होना, कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थियों की संख्या न्यूनतम 210 होना शामिल है। इसके अलावा टीजीटी शिक्षकों की स्वीकृत, कार्यरत, रेशनलाइजेशन में सम्मिलित और रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी रिपोर्ट में दर्ज करना अनिवार्य होगा। साथ ही विद्यालय से निकटतम उच्च या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दूरी कम से कम पांच किलोमीटर होनी चाहिए।
वर्जन:
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। -सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें