फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिचौलिए को टीम ने किया गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 31आरोपी को नागरिक अस्पताल में जांच के बाद साथ लेकर जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में गुरुग्राम विजिलेंस ने साइबर फ्रॉड के मामले में साइबर थाना गुरुग्राम के दो कर्मियों को पैसे पहुंचाने वाल ेबिचाैलिए को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी एलएलबी भी कर रहा है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत लिया गया है। नारनौल के सचिन नामक युवक के फोन नंबरों का इस्तेमाल एक साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने कर लिया।
वह व्यक्ति गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दसके बाद साइबर थाना गुरुग्राम ने उक्त मामले में सचिन को भी शामिल कर लिया। सचिन ने अपना नाम कटवाने के लिए गुरुग्राम साइबर थाना से संपर्क किया तो कर्मी विनोद व संदीप ने कहा कि वह नारनौल में हिमांशु नामक व्यक्ति से संपर्क कर ले।
विज्ञापन

जब सचिन ने हिमांशु से संपर्क किया तो उसने एक लाख रुपये पहुंचाने की बात कही। इसके बाद सचिन ने एक लाख रुपये मांगने की शिकायत गुरुग्राम विजिलेंस को कर दी। जिसके बाद गुरुग्राम विजिलेंस ने नारनौल आकर पकड़ लिया। वहीं जांच के लिए अपने साथ गुरुग्राम लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें