फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 20 लाख से स्थापित टीबी मशीन से एक साथ होगी 20 सैंपल की जांच

विज्ञापन
फोटो 09 अटेली का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक टीबी जांच मशीन स्थापित की गई है। इससे एक साथ 20 सैंपलों की जांच संभव होगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और वे मुफ्त में ही अस्पताल में अपनी जांच करवा सकेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी में आसपास के पचास गांवों के अतिरिक्त काठुवास, हुडिया, जैतपुर, खूंदरोठ ढाणी, कायसा व डूमरोली आदि राजस्थान के सीमावर्ती गांवों के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षेत्र में और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी जिससे लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें इलाज की सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सांगवान ने बताया कि नई मशीन के संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके बाद जल्द ही यह सुविधा पूरी तरह शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस मशीन के आने से मरीजों को समय पर और सटीक जांच मिल सकेगी जिससे टीबी उन्मूलन अभियान को और मजबूती मिलेगी। डॉ. सागवान ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिससे लोगों को टीबी के लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें