फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घरेलू गैस के दुरुपयोग पर पांच सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
फोटो 23निरीक्षण के दौरान दुकान से घरेलू सिलिंडर बरामद करती टीम।स्रोत विभाग
विज्ञापन
नारनौल। घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए वीरवार को टीम ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया । नियमों की अवहेलना पाए जाने पर मौके से पांच घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।
विज्ञापन

सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि जिला प्रशासन को पिछले कुछ समय से घरेलू सिलिंडरों के गलत इस्तेमाल की सूचनाएं मिल रही थीं जिस पर संज्ञान लेते हुए आज एक विशेष टीम का गठन किया गया।
उन्होंने कहा कि घरेलू उपयोग के लिए रियायती दरों पर मिलने वाले सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों या अन्य अवैध गतिविधियों में प्रयोग करना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन

सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे घरेलू गैस का दुरुपयोग न करें और यदि कहीं भी ऐसी अनियमितता दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग या हेल्पलाइन नंबर 01282-251249 पर सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें