फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लक्ष्मी की थाली में पुरुषों के हाथ का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। रोशनी के पर्व दीपावली पर गांव दनचौली में एक अनोखी परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। राजपूत समाज के इस गांव में दिवाली के दिन महिलाएं रसोई में खाना नहीं बनातीं। बाजार की मिठाई का भी इस्तेमाल नहीं होता। पुरुष खुद भोजन तैयार करते हैं और विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं। बताया जाता है कि इस परंपरा की शुरुआत गांव को बसाने वाले रामधन सिंह तंवर ने की थी।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार दिवाली के दिन गांव के राजपूत समाज के पुरुष भोजन बनाते हैं। इसके बाद सभी पुरुष एकत्र होकर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। पूजन के बाद पहले पुरुष भोजन करते हैं, फिर महिलाएं भोजन ग्रहण करती हैं। ग्रामीण इसे अपने पूर्वजों की विरासत मानकर आज भी पूरी श्रद्धा और अनुशासन से निभा रहे हैं।
शराब, मांस और अंडे से रहते हैं दूर
दनचौली की पहचान केवल इस परंपरा तक सीमित नहीं है। यहां के राजपूत समाज में शराब, मांस और अंडे का सेवन न करने की परंपरा भी पीढ़ियों से चली आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार लोग केवल दिवाली पर ही नहीं, आम दिनों में भी इनसे दूर रहते हैं।
विज्ञापन

.............
मेरी उम्र 94 साल है। न पढ़ाई के दौरान और न सेना की सेवा में कभी शराब, मांस या अंडे का सेवन किया। बुजुर्गों की शुरू की हुई परंपराएं आज तक निभाई जा रही हैं। अब नई पीढ़ी भी इन्हें आगे बढ़ा रही है।-सेवानिवृत्त सूबेदार हरनाम सिंह तंवर, गांव दनचौली
.................
गांव के युवा भी बुजुर्गों की परंपराओं और संस्कारों का सम्मान करते हैं। इसी वजह से वे नशे से दूर हैं और पढ़ाई व खेल में आगे बढ़ रहे हैं। कई युवा सेना और पुलिस में भी कार्यरत हैं।-देवेंद्र सिंह तंवर, गांव दनचौली
............
शादी के बाद गांव में मेरी पहली दिवाली थी, तब इस अनोखी परंपरा के बारे में पता चला। इस दिन महिलाएं खाना नहीं बनातीं। रसोई की जिम्मेदारी पुरुष संभालते हैं और शुद्ध देसी घी का चूरमा और खीर बनाई जाती है।-मूर्ति देवी, गांव दनचौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें