नारनौल। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक 100 दिवसीय जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 27 नवंबर को बाल विवाह, बाल श्रम एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के दौरान गांवों और शहरी क्षेत्रों में पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम होंगे। उन्होंने आमजन से बाल विवाह रोकने में सहयोग की अपील की। संवाद