फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के होनहारों ने बढ़ाया देशभर में जिले का गौरव

विज्ञापन
फोटो संख्या:-83 नितिन गुप्ता कनीना---संवाद
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र के होनहारों ने देशभर में नेट सीएसआईआर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में सराहनीय सफलता प्राप्त कर जिले का परचम लहराया है। इसी कड़ी में कनीना निवासी नितिन गुप्ता ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित नेट फिजिकल साइंस विषय में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन

18 दिसंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में उन्होंने सामान्य वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 29वां स्थान प्राप्त किया। 40 वर्षीय नितिन गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने बीएससी की डिग्री यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ से व एमएससी की परीक्षा राव जय राम डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ से उत्तीर्ण की। अपनी मेहनत, लगन व निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

मनीषा ने ऑल इंडिया 103 वीं रैंक हासिल की
महेंद्रगढ़। यूजीसी सीएसआईआर नेट जेआरएफ में गांव सुंदरह निवासी मनीषा पौत्री मास्टर बलि सिंह पुत्री समरसिंह ने जूलॉजी विषय में ऑल इंडिया 103 वीं रैंक जेआरएफ हासिल की है। मनीषा की इस सफलता से उनके परिवार व समाज में खुशी का माहौल है। उनके पिता समरसिंह व माता शर्मिला दोनों पूर्व में सुंदरह गांव के सरपंच रह चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी करने का है। संवा
विज्ञापन



खुशबू ने नेट जेआरएफ में 60वां रैंक हासिल किया
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव झूक निवासी सुनील की पत्नी खुशबू ने (नेट जेआरएफ ) में ऑल ओवर इंडिया 60वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त करने पर गांव में खुशी की लहर है। गांव झूक निवासी सुबे सिंह व संदीप शास्त्री ने बताया कि खुशबू पढ़ाई में काफी होनहार रही है। उनकी सफलता से गांव में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर बलवान फौजी सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं खुशबू का कहना है कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत ही अनिवार्य शर्त है। संवाद

फोटो संख्या:-83 नितिन गुप्ता कनीना---संवाद

फोटो संख्या:-83 नितिन गुप्ता कनीना---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें