फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संख्यात्मक क्षमता मजबूत करने को लेकर जारी रहा सर्वेक्षण

विज्ञापन
फोटो नंबर-05सर्वेक्षण के दौरान छात्रा से सवाल पूछते टीम के सदस्य। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। जिले में एफएलएस (फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी) 2026 का राष्ट्रीय सर्वेक्षण वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। एनसीईआरटी नई दिल्ली की प्रोफेसर इंद्राणी भादुड़ी के निर्देशन में आयोजित यह तीन दिवसीय सर्वेक्षण 6 से 8 मई तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण का उद्देश्य कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों की भाषा और गणित विषयों में बुनियादी समझ एवं दक्षता का वैज्ञानिक मूल्यांकन करना है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शिक्षा विभाग भविष्य की शैक्षणिक नीतियों और सुधार योजनाओं की रूपरेखा तैयार करेगा।
एससीईआरटी गुरुग्राम से डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में पर्यवेक्षक कुसुम यादव सर्वेक्षण प्रक्रिया की निगरानी कर रही हैं। जिला स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. विक्रम सिंह और दिनेश कुमार रावत को सौंपी गई है। डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि यह सर्वेक्षण शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें