फोटो नंबर- 07वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में त्रिवेणी लगाकर अभियान की शुरूआत करते हुए अधीक्षण अभि
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जिलेभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान की शुरुआत अधीक्षण अभियंता एसपी जोशी ने नारनौल शहर के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में त्रिवेणी (पीपल, बरगद और नीम) लगाकर की। उन्होंने प्लांट का निरीक्षण भी किया। जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में अमृत मित्र योजना के तहत ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर वर्क्स, बूस्टर आदि स्थानों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से पौधरोपण करवाया जाएगा। एक स्वयं सहायता समूह की महिला को कम से कम 25 पौधों की देखरेख करनी होगी। इसके बदले में प्रति माह 2500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इस अवसर पर उपमंडल अभियंता मुकेश शर्मा, अधीक्षण सहायक विजय कुमार, राजकुमार, बीआरसी इंद्रजीत, प्रधान रमेश, रामशरण, जिले सिंह, राजबीर, नीरज, उमेद, दीपक, संजय आदि उपस्थित रहे।