फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शुगर स्कल्पचर पर तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
42-आईएचएम बेंगलुरु में तीन दिवसीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में मौजूद रोहतक आईएचएम के शेफ। स् - फोटो : 1
विज्ञापन
रोहतक। आईएचएम बंगलूरू में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में शेफ अक्षय कुमार व शेफ अरविंद ने उन्नत पेस्ट्री विषयों पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को शुगर स्कल्पचर, पेटिट फोर्स और अंत्रेमे पेस्ट्री विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन

रोहतक आईएचएम के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला में शेफ अक्षय ने शुगर स्कल्पचर पर प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी तकनीकी दक्षता और कलात्मक महारत का परिचय दिया जबकि शेफ अरविंद ने पेटिट फोर्स एवं अंत्रेमे की आधुनिक पेस्ट्री तकनीकों पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का संचालन किया।
आईएचएम रोहतक की ओर से प्रतिभागी शेफ बृजेश वाधवा ने आईएचएम बंगलूरू टीम के उत्कृष्ट सहयोग, आतिथ्य और सुचारु आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने व्हाइट कैप बेकरी इंस्टीट्यूट का भी कार्यक्रम में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

आईएचएम रोहतक के प्राचार्य शंभू नाथ गौतम ने कहा कि यह सहयोग दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक समन्वय और कौशल विकास को मजबूत बनाता है। कार्यक्रम को हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, नवाचार और पेशेवर उत्कृष्टता के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में सराहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें