फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने पर्यावरणीय चिंताओं व उसके समाधानों पर केंद्रित स्लोगन से किया जागरूक

Tue, 23 Apr 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में प्लैनेट बनाम प्लास्टिक पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरणीय चिंताओं एवं उसके समाधानों पर केंद्रित स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक पर्यावरणीय कार्रवाई को प्रेरित करने की एक सराहनीय पहल है। विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान ने कहा कि पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहां जीवन मौजूद है। कार्यक्रम की संयोजक एवं पर्यावरण अध्ययन विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोना शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम प्लैनेट बनाम प्लास्टिक है। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन की समन्वयक डॉ. स्मिता ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में डॉ. अनिता सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. अनूप यादव, डॉ. भूपेंद्र सिंह सहित विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें