फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने थ्रेडिंग व मेनीक्योर व पेडीक्योर करने की तकनीक सीखी

Tue, 25 Nov 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-61 राजकीय महाविद्यालय सतनाली में ब्यूटी पार्लर कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली छात् - फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में पांच दिवसीय ब्यूटी पार्लर की कार्यशाला में सोमवार को आखरी दिन प्रशिक्षिका नीतू ने छात्राओं को हाथों व पैरों की साफ-सफाई और सौंदर्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं ने फेशियल, वैक्सिंग, थ्रेडिंग व मेनीक्योर व पेडीक्योर करने की तकनीक सीखी
विज्ञापन

साथ ही छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान बाजार में मिलने वाले सौंदर्य प्रसाधनों को कितनी मात्रा में उपयोग करना है व एक जागरूक नागरिक की तरह परिवार के अन्य लोगों को भी सचेत करने पर जागरूक किया। प्राचार्य जरनैल सिंह ने कहा कि इससे स्व-रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।
शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा के लिए विभिन्न गतिविधियों में बालिकाओं की भागीदारी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ महिलाओं को सुदृढ़ता प्रदान करेगी। डॉ. रेखा शेखावत ने कहा कि समय के साथ अब स्वास्थ्य और सौंदर्य के प्रति सभी जागरूक बन रहे हैं।
विज्ञापन

ब्यूटीपार्लर जैसे कोर्सेज से छात्राएं अपना करिअर निर्माण कर सकती हैं हेयर ड्रेसर, हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट के रूप में महिलाएं व पुरुष दोनों ही समान रूप से इस क्षेत्र के रोजगार में रूचि ले रहे हैं। प्रो. बिरेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए स्वरोजगार से जुड़ने के लिए अधिक अवसर बढ़ जाते हैं। इस दौरान अजीत सिंह, डॉ हरिओम, अनिल कुमार, डॉ. श्री भगवान, पूजा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें