फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मजबूत स्तंभ कार्यकर्ता हैं : कंवर सिंह

Sat, 23 Aug 2025 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव आकोदा के बाबा साध मंदिर में आयोजित भापता पाली मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव आकोदा के बाबा साध मंदिर में भाजपा की ओर से पाली मंडल की बैठक की गई। अध्यक्षता जिला प्रभारी शंकर धुपड़ ने की। विधायक कंवर सिंह यादव, योगेश शास्त्री जिला महामंत्री, दीपिका मंडल अध्यक्ष पाली समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शंकर धुपड़ ने कहा कि पार्टी की ओर से पंच परिवर्तन में पांच आयाम शामिल किए गए हैं। स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं कुटुम्ब प्रबोधन। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। मंडल की कार्यकारिणी को एक होकर दिन प्रतिदिन कार्य करते रहने की जरूरत है एकता में बल है।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ कार्यकर्ता हैं। पार्टी के अंदर लगातार रहकर पार्टी के लिए काम करें समाज को भी मजबूत करेंगे। इस अवसर पर संदीप कौशिक जाट, प्रवीण यादव माजरा खुर्द, रणधीर सिंह, अमित कुमार सरपंच धोली, मैनपाल सरपंच भुरजट, कर्मवीर सरपंच गढ़ी, विनोद तंवर पाली, व माया देवी सरपंच भगड़ाना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें