फोटो 15शहीद नायब सूबेदार जगमाल सिंह
- फोटो : जखैया मेले में उमड़े भक्त। संवाद
नारनौल। मंडलाना गांव में शहीद नायब सूबेदार जगमाल सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे गांव के निकट स्थित पशु अस्पताल के पास आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह होंगे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव करेंगे। वहीं मुख्य रागनी कलाकार नरेंद्र बेनीवाल प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीएच ग्रेवाल, सेवानिवृत्त मेजर जनरल एके धर और कर्नल महेंद्र सिंह एसएम (सीओ 5 पैरा, श्रीलंका ऑपरेशन) की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। इनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होंगे। संवाद