फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट के आरोपी की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षली चौधरी की अदालत ने मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में आरोपी चिराग की नियमित जमानत की दूसरी अर्जी को खारिज कर दिया। अदालत ने अपराध की गंभीरता व हमले के तरीके को देखते हुए यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शशि भारत ने आरोप लगाया था कि 24 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तो आंबेडकर स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनकी बाइक गिराकर लाठियों व लोहे की रॉड से दोनों पैरों पर गंभीर वार किए और जान से मारने की धमकी दी।
बचाव पक्ष ने कहा कि एफआईआर में आरोपी का नाम नहीं था और उसे केवल सह-आरोपी के बयानों के आधार पर फंसाया गया है। आरोपी 25 अगस्त से हिरासत में है और चालान पेश किया जा चुका है। सरकारी वकील ने विरोध करते हुए कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, जिसमें सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है। सह-आरोपी की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें