फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मूवी डाउनलोड करने के चक्कर में गंवाए 1.44 लाख, साइबर ठगी में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मोबाइल पर मूवी डाउनलोड करना गांव पल निवासी एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड होने के बाद साइबर ठगों ने उसके और उसकी पत्नी के बैंक खातों से 1 लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में महेंद्रगढ़ साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के अनुसार पीड़ित ने 20 अक्तूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 18 अक्तूबर को मोबाइल पर मूवी डाउनलोड करते समय एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड हो गई, जिससे फोन हैंग हो गया। कुछ समय बाद उसके खाते से 98 हजार और पत्नी के खाते से 46 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए। उसने तुरंत 1930 पर शिकायत की।
जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बैंक खातों और लेनदेन की जांच की। ट्रांजेक्शन और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने पर ठगी की रकम अलग-अलग खातों में स्थानांतरित होने का पता चला। इनमें 98 हजार रुपये आगरा निवासी राहुल कुमार के खाते में पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने एक नवंबर को उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद जांच के आधार पर दो नवंबर को आगरा के एक अन्य युवक, तीन नवंबर को रामू कुशवाह, पांच नवंबर को अमित शर्मा और कुशपाल सिंह राजावत तथा छह नवंबर को राजस्थान के दौसा निवासी रिंकू मीणा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अब तक 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और वेबसाइट से एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें