फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल मोहनपुर के लाल ने पहनी सब लेफ्टिनेंट की वर्दी

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- इंडियन नेवल अकादमी एझिमाला में पासिंग आउट परेड के बाद सब लेफ्टिनेंट का रैंक प्र
विज्ञापन
कनीना। गांव नांगल मोहनपुर निवासी पारस शर्मा ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पारस ने यह उपलब्धि केरल के एझिमाला स्थित प्रतिष्ठित इंडियन नेवल अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद हासिल की। इस अवसर पर उनके माता-पिता को अपने पुत्र के कंधों पर अधिकारी के स्टार लगाने का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

पारस शर्मा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई है। पारस ऐसे परिवार से संबंध रखते हैं जिसके कई सदस्य देश की रक्षा सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं या वर्तमान में दे रहे हैं।
उनके पिता रामबिलास शर्मा भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता मधु शर्मा गृहिणी हैं। पारस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया। वह अपने परिवार के पांचवें डिफेंस कमीशंड अधिकारी बने हैं।
विज्ञापन

उनके ताऊ ओम प्रकाश शर्मा भारतीय नौसेना से लेफ्टिनेंट कमांडर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं बड़े भाई गौरव शर्मा और बहन गरिमा शर्मा भारतीय सेना में मेजर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
पारस की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्य डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, नवीन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, तेजेश शर्मा, राकेश शर्मा, वीरेंद्र किशन शर्मा और वृजेश प्रकाश इसराना सहित अनेक परिजनों ने खुशी जताई। गांव के सरपंच संजय यादव, ग्राम पंचायत सदस्यों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें