फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्लम एरिया टैलेंट टीम ने छोटा-बड़ा तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
फोटो नंबर-14छोटा-बड़ा तालाब पर सफाई अ​भियान चलाते स्लम एरिया टैलेंट के छात्र। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। शहर के ऐतिहासिक छोटा-बड़ा तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्लम एरिया टैलेंट टीम की ओर से रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान पिछले सप्ताह भी चलाया गया था जिसमें टीम के सदस्य नियमित रूप से तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत न केवल कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है बल्कि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। टीम का उद्देश्य लोगों में यह भावना विकसित करना है कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
टीम के सदस्यों ने बताया कि छोटा-बड़ा तालाब एक प्राचीन और महत्वपूर्ण स्थल है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। कुछ लोगों की ओर से फैलाई जा रही गंदगी से इसकी सुंदरता प्रभावित होती है। टीम ने प्रशासन से भी नियमित सफाई और कूड़ा प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें