फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैलाश नगर में बनी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या

विज्ञापन
फोटो नंबर-04कैलाश नगर कॉलोनी में घरों के आगे जमा सीवरेज के पानी को दिखाते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित कैलाश नगर कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की गंभीर समस्या है। सरस्वती गार्डन के पीछे बने मकानों के सामने सीवरेज का गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल जाने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों रामचंद्र, नवीन, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र, संतोष शर्मा, सोनू और महेश ने बताया कि सीवर का गंदा पानी घरों के बाहर भरा रहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बदबू और गंदगी के कारण पूरे इलाके का वातावरण दूषित हो चुका है, जिससे मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि इस कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन




निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की, जिसके बाद अस्थायी तौर पर सफाई करवा दी जाती है। हालांकि कुछ ही दिनों में सीवरेज दोबारा ओवरफ्लो हो जाता है और समस्या जस की तस बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था की तकनीकी जांच करवाई जाए और समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वर्जन:


कैलाश नगर सीवरेज की सफाई करवाई गई थी। अगर फिर भी वहां सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं है तो मौके पर जाकर जांच कर स्थाई समाधान किया जाएगा।-आकाश यादव, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें