फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल के सात मंजिला आधुनिक भवन पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का नया भवन---संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले नागरिक अस्पताल के सात मंजिला आधुनिक भवन का काम 2026 में पूरा होने की उम्मीद है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली व कनीना के उप नागरिक अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में नए साल में विस्तार होगा।
18 मई को महेंद्रगढ़ की धन्यवाद रैली में स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सीएम के समक्ष उठाई गई मांग के बाद नागरिक अस्पताल के आधुनिक भवन के रिवाइज एस्टीमेट का 23.2 करोड़ रुपये की राशि मिली चुकी है।
विज्ञापन

-
वर्ष 2025 में नहीं हुआ बड़ा विस्तार
स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में विस्तार को लेकर वर्ष 2025 में लोगों के हाथ निराशा ही लगी क्योंकि वर्ष 2021 में शुरू हुआ महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल के 100 बेड का सात मंजिला आधुनिक भवन भी पूरा नहीं हो पाया। बजट के अभाव में 90 प्रतिशत काम पूरा होने के बावजूद भी भवन का लंबे समय से काम अटका रहा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली के नक्शे को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया अटकी रही और यह भी वर्ष 2025 में पूरा नहीं हो पाया। इसके लिए भी 7.88 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और जून 2025 तक निर्माण की समय-सीमा निर्धारित की गई थी लेकिन बजट के अभाव में काम लंबे समय तक बंद रहा। अब इसके लिए भी रिवाइज बजट को स्वीकृति मिल चुकी है और निर्माण कार्य भी जारी है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल से कोरियावास मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों का तबादला होने से यहां स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई हैं।

वर्ष 2026 से यह हैं उम्मीदें
क्षेत्र के लोगों को वर्ष 2026 से स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में विस्तार की उम्मीद है। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का आधुनिक सात मंजिला भवन भी इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं उप नागरिक अस्पताल कनीना में भी अल्ट्रासाउंड सुविधा सहित अन्य प्रकार की सेवाओं के विस्तार की उम्मीद है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली के भवन का निर्माण भी इसी साल पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है। 100 बेड क्षमता वाले सात मंजिला आधुनिक नागरिक अस्पताल के नए भवन में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, आधुनिक उपकरण, विस्तृत जनरल वार्ड, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, एक्स-रे, लैब, इमरजेंसी सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, ऑक्सीजन प्लांट, ट्राॅमा सेंटर, चिकित्सकों की कमी दूर होने और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के दायरे में विस्तार की उम्मीद है।
विज्ञापन

फोटो संख्या:64- निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का नया भवन---संवाद

फोटो संख्या:64- निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का नया भवन---संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें