फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साल 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा 200 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
फोटो नंबर-27गांव कोरियावास ​स्थित मह​​​र्षि च्यवन मे​डिकल कॉलेज।
विज्ञापन
नारनौल। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में 2025 में बेहतर कार्य हुए हैं। कोरियावास मेडिकल कॉलेज, ट्राॅमा सेंटर शुरू होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। साथ ही इसी वर्ष से महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिले शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी भी कॉलेज में चिकित्सकों के रिक्त पदों की समस्या बनी हुई हैं।
विज्ञापन

अभी हाल ही में कॉलेज प्रशासन ने भर्ती भी निकाली थी जिसमें 19 दिसंबर तक आवेदन करने थे जिसे पांच जनवरी तक बढ़ा दिया है। बता दें कि कॉलेज का 750 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई थी। वहीं जून 2025 में एमबीबीएस के लिए दाखिले की अनुमति मिली थी। अब तक 100 सीटों में 98 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं अंतिम काउंसिलिंग में दो सीट भी भरने की उम्मीद है।


मेडिकल कॉलेज में 30 बेड वाला एक्सीडेंट इमरजेंसी तैयार

मेडिकल कॉलेज में आने वाले साधारण चोट वाले मरीज को ग्रे और गंभीर हालात वाले मरीज को ग्रीन वार्ड में रखा जाएगा। अगर मरीज गंभीर हालात में है तो उसे रेड एरिया में दाखिल किया जाएगा। तीनों वर्ग के लिए 30 बेड सुनिश्चित किए गए हैं जिसमें सर्जन, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ और फिजिशियन डाॅक्टर्स तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


200 बेड अस्पताल का अभी अधर में कार्य
नागरिक अस्पताल के पास ही करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से 200 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाना है जिसका 2019 से कार्य चल रहा है लेकिन बीच में एजेंसी ने कार्य बंद कर दिया था। इसके बाद अब दोबारा टेंडर छोड़ा गया है। अब यह 2026 में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

ट्राॅमा सेंटर शुरू होने से मरीजों को रोहतक नहीं करना पड़ेगा रेफर

क्षेत्र के लोगों को ट्राॅमा सेंटर के रूप में भी बड़ी सौगात मिली है। ट्राॅमा सेंटर शुरू होने से कुल्हे, घुटनों सहित अनेक ऑपरेशन प्रतिदिन किए जा रहे हैं जो पहले सुविधाओं के अभाव में नहीं हो पाते थे। अब क्रिटिकल मरीजों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें