फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव खेड़ी-तलवाना की 22 एकड़ भूमि पर बनेगा जिले का दूसरा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- छात्र अनिकेत, गांव ढ़ाणा - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार के बजट से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के युवाओं को इंजीनियरिंग की तकनीकी शिक्षा के लिए बड़ी सौगात मिली है। अब जिले के गांव खेड़ी-तलवाना की 22 एकड़ भूमि पर जिले का दूसरा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मिलेगा। इसके लिए प्रथम चरण में करीब 3.50 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं को अब तकनीकी शिक्षा के लिए नारनौल व अन्य दूर-दराज क्षेत्राें में नहीं जाना होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर धरातल पर काम शुरू करने की योजना है।
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में 1992 में स्थापित बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी संस्थान ही इंजीनियरिंग में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है। 18.58 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें वर्तमान में 420 सीटें प्रस्तावित हैं लेकिन अब जिले का दूसरा संस्थान गांव खेड़ी-तलवाना में स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह बनी है भवन की योजना
इस परियोजना के अनुसार 66 वर्ग मीटर के आठ कक्षा कक्ष, 33 वर्ग मीटर के दो ट्यूटोरियल रूम, 66 वर्गमीटर में प्रथम वर्ष के लिए चार प्रयोगशाला, प्रथम वर्ष के अलावा 66 वर्ग मीटर की 20 आधुनिक प्रयोगशालाएं, 200 वर्ग मीटर की एक कार्यशाला, इसके अलावा एक्स कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 150 वर्ग मीटर में एक कार्यशाला व प्रयोगशाला, 132 वर्ग मीटर में कैड व ड्राइंग रूम तैयार किया जाएगा। साथ ही 150 वर्ग मीटर में एक कंप्यूटर कक्ष व 132 वर्ग मीटर में एक सेमीनार हॉल तैयार किया जाना है। 400 वर्ग मीटर में पुस्तकालय, 33 वर्ग मीटर में प्रशिक्षण कक्षा व 750 वर्ग मीटर में प्रशासनिक भवन के साथ-साथ 500 वर्ग मीटर में नागरिक सुविधाओं के लिए भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।
बॉक्स
युवाओं के लिए एआई व डिजिटल कॉलेज शुरू करना सरकार का सही फैसला है। इससे युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी होगी और युवा एआई के माध्यम से नई तकनीक भी सीख पाएंगे। -अनिकेत, छात्र, गांव ढाणा
-
क्षेत्र में बहुतकनीकी संस्थान की घोषणा करना सबसे अच्छी बात रही है। अगर यह संस्थान बनता है तो महेंद्रगढ़ के साथ कनीना व आसपास के युवाओं को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। जिले में दूसरा संस्थान होने से युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। -प्रिंस, छात्र, गांव खुडाणा
- वर्जन:
इस भूमि को संस्थान के नाम ट्रांसफर किया जा चुका है। प्रथम चरण में चाहरदीवारी व भवन के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया जा चुका है। ग्राम पंचायत की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। एक माह के समय में काम शुरू किया जाएगा। -पंकज तंवर, सरपंच ग्राम पंचायत खेड़ी-तलवाना

फोटो संख्या:72- छात्र अनिकेत, गांव ढ़ाणा- फोटो : स्ंवाद

फोटो संख्या:72- छात्र अनिकेत, गांव ढ़ाणा- फोटो : स्ंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें