महेंद्रगढ़। व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नव नियुक्त एसडीएम योगेश सैनी से मिला। एसडीएम को शहर व व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने को कहा। व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ की तरफ से विश्वास दिलाया कि व्यापारी रोड पर सामान नहीं रखेंगे। व्यापारियों ने कुछ छूट देने की मांग की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के निवेदन पर एसडीएम ने जल्द ही व्यापारियों की कमला भवन में बैठक बुलाने व आने का निमंत्रण स्वीकार किया। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्र बंटी, हलवाई यूनियन प्रधान लक्ष्मी नारायण सैनी, रत्न पॉल, चिराग गुप्ता, सुरेश सैनी, योगेश सेजखाना, जुगल किशोर राजस्थानी, नवीन शर्मा, अशोक गुप्ता, सुरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद