फोटो नंबर- 20निजामपुर स्थित स्कूल में छुट्टी के बाद घर जाते बच्चे।
निजामपुर। कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने-ले जाने वाली बस सेवा 20-22 दिन से बंद है। इससे विद्यार्थियों को रोज 5 किमी पैदल चलकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन ने रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर बस सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विद्यालय में दनचौली सहित आसपास के गांवों से करीब पांच किलोमीटर दूर तक के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। बस बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं और छोटे बच्चों को हो रही है। पैदल आने-जाने में समय और ऊर्जा खर्च होने से उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि बस सेवा दोबारा शुरू की जाए।
वर्जन :
पहले एक निजी बस संचालक की ओर से किराए पर बस उपलब्ध कराई जा रही थी लेकिन उसने अचानक सेवा देने से मना कर दिया। इसके बाद रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर बस सुविधा की मांग की गई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
-बिंदु यादव, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर
वर्जन :
मामला संज्ञान में आया है। रूट का निरीक्षण कर जरूरत के अनुसार बस चलाने की योजना बनाई जाएगी।
-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।