फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, शहर में लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
फोटो संख्या:60 रवि कुमार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारियों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर लग गए है। वीरवार को शहर के कुछ स्थानों पर सफाई कर्मचारियों की ओर से सफाई करवाई गई। शहर के चौक-चौराहों व बाजार में भी डंपिंग प्वाइंटों के ढेरों को भी सात दिन से नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि बकाया एरियर को लेकर को लेकर जिले के सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए है। सफाई कर्मचारी धरने पर बैठने के कारण गंदगी के ढ़ेर लग गए है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनके खातों में बकाया एरियर नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा।
बॉक्स
चार दिन से भगवान परशुराम चौक व मोहल्ला खोजावाड़ा में सफाई नहीं होने के कारण गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को को परेशानी उठानी पड़ रही है। -नरेश कुमार, मोहल्ला दुकानदार
विज्ञापन

बॉक्स
मोहल्ला में गंदगी के ढेर लगने के कारण दिनभर बदबू उठ रही है। आसपास के घरों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। तीन दिन से नगरपालिका के कर्मचारियों को फोन किए जा रहे हैं लेकिन कचरे के ढेर नहीं उठाए जा रहे हैं। -रवि कुमार, मोहल्ला काली का टिब्बा
-
- वर्जन:
शहर में सफाई के लिए 24 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो मुख्य चौक-चौराहों पर लगे गंदगी के ढ़ेर को उठवाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया गया है। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60 रवि कुमार

फोटो संख्या:60 रवि कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें