फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारी धरने पर होने से चरमराई सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
फोटाे संख्या:68- सिनेमा रोड पर  लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी धरने पर बैठने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दो दिनों से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और आवासीय इलाकों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नियमित रूप से होने वाली कचरा उठाने और नालियों की सफाई का काम ठप पड़ गया है।
विज्ञापन

दो दिनों से नपा सफाई कर्मचारियों का सात वर्षों का एरियर नहीं मिलने से कर्मचारी धरने पर बैठ गए है। कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में जगह-जगह फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
शहर के मोहल्ला सैनीपुरा, भगवान परशुराम चौक, सिनेमा रोड, नहर कॉलोनी, बस स्टैंड के सामने, गोशाला रोड, नगर पालिका कार्यालय मार्ग पर, सब्जी मंडी गेट, मोहल्ला खटीकान सहित अन्य मुख्य स्थानों पर गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। गंदगी ढ़ेर लगे हुए होने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
मुख्य चौक-चौराहों पर कूड़े के ढ़ेर के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए है। नगर पालिका की ओर से कर्मचारियों की मांग पुरी करनी चाहिए ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।-हनुमान, दुकानदार
बॉक्स
दिनभर लोग कूड़े के ढेरों व बदबू से परेशान रहते हैं। नियमित रूप से कचरे का उठान हो तो शहरवासियों को समस्या से छुटकारा मिलेगा। नगर पालिका इस ओर ध्यान देना चाहिए।-वेदप्रकाश अरोड़ा, दुकानदार
बॉक्स
कूड़ा नहीं उठाने के कारण कूड़ा अधिक एकत्रित हो जाता है। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका की ओर से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। या फिर दूसरी व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।-यादराम सैनी, दुकानदार
बॉक्स
चौक-चौराहों पर कूड़ा का ढ़ेर होने के कारण दिनभर बदबू आती रहती है जिसके कारण आमजन व दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -दिनेश, दुकानदार
-
वर्जन....
नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढ़ेर को कर्मचारियों के माध्यम से हटवाया जाएगा। ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटाे संख्या:68- सिनेमा रोड पर  लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद

फोटाे संख्या:68- सिनेमा रोड पर  लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद

फोटाे संख्या:68- सिनेमा रोड पर  लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद

फोटाे संख्या:68- सिनेमा रोड पर  लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद

फोटाे संख्या:68- सिनेमा रोड पर  लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें