फोटो 28सीएम फार्म हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह।स्रोत प्रव
- फोटो : संगठन
नारनौल। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की अगुवाई में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा अपने 40वें दिन नारनौल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां लोगों ने यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया। यात्रा की शुरुआत चितवन वाटिका से हुई और महावीर चौक, विश्वकर्मा चौक, पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक, किला रोड, अनाज मंडी, राजीव गांधी चौक, अग्रसेन चौक, गोशाला रोड, सीएल फार्म होते हुए नारनौल शहर में गई जहां सभी बाजारों में जबरदस्त समर्थन मिला। उसके बाद यात्रा पटीकरा होते हुए अंत में नीरपुर में समापन हुआ।
इस दौरान पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतबीर झुकिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजवंती यादव, अजय शर्मा, अशोक चौधरी, ब्लॉक समिति चेयरमैन सूरत सिंह, सरपंच एसोसिएशन चेयरमैन वीरभद्र सिंह, सुरेंद्र ढिल्लो, सोनू कौशिक, दीपिका यादव, अजय गुप्ता, जसवंत भाटी, सरजीत नंबरदार, राम सिंह धाकड़ ने भी यात्रा का समर्थन करते हुए यात्रा में शामिल हुए।