फोटो 13महिला के साथ मारपीट करते परिजन। स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : संगठन
नारनौल। निजामपुर खंड के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर अपनी मां को पीटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इस वीडियो में महिला का बेटा अपनी मां को बुरी तरह पीटता दिखाई दे रहा है। इस दौरान जब उसका छोटा भाई और उनकी पत्नी बीच बचाव के लिए आए तो उसे भी पिटने लग गए।
मौरूंड निवासी नरेश कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद का है। उसकी मां और पिता के नाम जमीन है। वहीं उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसी को लेकर उसके भाई व उनके बेटों ने घर में घुस कर मारपीट की। नरेश ने आरोप लगाया कि पहले भी वह मारपीट कर चुके हैं। उसका बड़ा भाई मुकेश व उनके दो बेटे उनके घर पर लाठी डंडे लेकर आए और उसकी मां के साथ मारपीट करने लग गए। जब वह और उसकी पत्नी बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी मारपीट करने लग गए। उसने कहा कि आए दिन वें मां के साथ मारपीट करते हैं।
वहीं, बुजुर्ग महिला बिमला ने बताया कि पहले भी उसके पति के साथ मारपीट करते थे जिसकी अब मौत हो चुकी है। इस मारपीट में बुजुर्ग महिला व उसका छोटा बेटा व उसकी पुत्रवधू घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें कुछ लोग एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर जांच की तो यह मामला मौरूंड का मामला मिला। इसको लेकर संबंधित एसएचओ को निर्देश दे दिया है जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
भारत भूषण, डीएसपी नारनौल।