फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक माह में ही उखड़ने लगी सड़क

Tue, 26 Nov 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 14 उखडा हुआ गांव गोकलपुर से गिरधरपुर नवनिर्मित सड़क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। गोकलपुर से गिरधपुर के लिए बनाई गई सड़क गुणवत्ता की कमी के कारण निर्माण के एक माह के भीतर ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इसके कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

गांव बौचडिया और सलीमपुर निवासी नरेंद्र सिंह, अभय सिंह, सोमदत्त और रामसिंह आदि ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण के दौरान संबंधित विभाग ने उचित निगरानी नहीं की और ठेकेदार द्वारा हल्की सामग्री का उपयोग किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क एक माह पहले ही बनी थी, लेकिन अब इसके किनारे और सतह कई जगह से उखड़ चुकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि गोकलपुर-गिरधपुर मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिससे हजारों लोग रोजाना आवागमन करते हैं। इस मार्ग के खराब होने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
सड़क का गुणवत्तापूर्ण सामग्री से किया गया है। सूचना मिलने पर मार्ग का अवलोकन भी किया गया है। सिलिकोट सूखने से पहले ही वन विभाग द्वारा काटे गए पेड़ों को खींच दिया गया था। इसके कारण एक दो जगह से रोड़िया निकल गईं। सड़क को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।-जितेंद्र शर्मा, जेई पीडब्ल्यूडी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें