महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी से महाराणा प्रताप चौक तक मार्ग बदहाल है। इस मार्ग पर तीन हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण मोहल्लावासी व राहगीर परेशान हैं। उन्हें हादसा होने का डर रहता है।
इस मार्ग पर महिला कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, लघु सचिवालय सहित निजी स्कूल एवं बड़े शोरूम होने के कारण दिनभर भीड़भाड़ रहती है। 11 वर्षों से शहरवासियों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ब्रह्मचारी रोड की हालत भी खराब है।
समस्या के बारे में लोग कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
फोटो संख्या:60 मनीष
फोटो संख्या:60 मनीष
फोटो संख्या:60 मनीष
फोटो संख्या:60 मनीष
फोटो संख्या:60 मनीष