फोटो संख्या:54 वॉलीबाल कमेटी गठित होने के बाद मौजूद पदाधिकारी। संवाद
महेंद्रगढ़। गांव नसीबपुर स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित जिला महेंद्रगढ़ वॉलीबॉल संघ की बैठक में संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित की गई। भीम अवॉर्डी हनुमान यादव की अध्यक्षता में धर्मपाल यादव को सर्वसम्मति से प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिले के खेल प्रेमियों और पूर्व खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुनर्गठन की प्रक्रिया हरियाणा राज्य वॉलीबॉल संघ के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। नई कार्यकारिणी में प्रधान पद पर धर्मपाल यादव, उप प्रधान सतीश कुमार, महासचिव हनुमान यादव, सहसचिव नरेश ढिल्लों, कोषाध्यक्ष रामशरण खैरवाल को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त प्रधान धर्मपाल यादव ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण अंचलों से प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान कराना है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही जिले में एक राज्यस्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा और खिलाड़ियों के लिए बेहतर कोचिंग सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
इस दौरान अजय कुमार, संतराम, प्रदीप यादव नेशनल वॉलीबॉल रेफरी, जितेंद्र यादव, मुकेश यादव, कृष्ण खटाणा, मंगेज खटाणा, धर्मेंद्र, विक्रम यादव, कृष्ण कुमार, बिजेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।