फोटो संख्या:79- गांव जेरपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि नरेश यादव ठेकेद
महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में पहाड़ पीछे स्थित ढाब में महंत सुखबीर नाथ के सानिध्य में 16-17 फरवरी को बाबा पांचों वीर के मेले पर रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में रिवासा की टीम विजेता रही।
नरेश यादव ठेकेदार ने बताया कि क्रिकेट का पहला मैच मांडोला व रिवासा की टीमों के बीच हुआ। रिवासा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 124 रन बनाए जबकि मांडोला की टीम ने 60 रन बनाकर ढेर हो गई। रिवासा की टीम ने जीत हासिल की।
उन्होंने खेलों के आयोजन के लिए मेला प्रबंधन कमेटी को 21 हजार रुपये दिए। इस अवसर पर कमेटी प्रधान सुरेंद्र यादव पूर्व सरपंच, विक्रम पंच, हरिकेश, राजवीर, मुकेश वर्मा सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे ।