फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय कनीना में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गणतंत्र दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार करने के लिए एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत तरीके से राजकीय महाविद्यालय कनीना के प्रांगण में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:50 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके पश्चात 09:58 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा व ठीक 10 बजे ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा। कार्यक्रम के अगले चरणों में मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण व जनता के नाम संबोधन होगा। इसके बाद मार्च पास्ट और विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें