फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हटाए गए एचकेआरएन कर्मचारियों को वापस लिया जाए

Tue, 21 Jan 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03सिंचाई कार्यालय में लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत-स
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से मांगों को लेकर मंगलवार को सिंचाई विभाग परिमंडल परिसर में धरना दिया गया। जिला कार्यकारिणी की ओर से परिमंडल सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी ने हरियाणा सरकार से मांग की हैं कि समय रहते हटाए गए 46 कर्मचारियों को वापस लिया जाए।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रविंद्र यादव ने किया। मंच संचालन ब्रांच महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेंद्र फौजी ने किया। धरने में प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान व प्रांतीय महासचिव अमरिक सिंह चड्ढा ने कहा कि अगर जल्द ही विभाग से निकाले गए एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) कर्मचारियों को वापस नौकरी पर नहीं लिया गया है, इसको लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में रहे प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र सिंह यादव, प्रांतीय मुख्य संगठन करता रविंद्र फौजी, प्रांतीय उप प्रधान सुभाष यादव, प्रांतीय प्रचार सचिव रविंद्र कुमार, प्रांतीय प्रेस से सचिव दीपक शांडिल्य, जिला चेयरमैन राजेंद्र , जिला वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया, बलराम, प्रांतीय प्रचार सचिव सुभाष यादव, जिला सचिव रेवाड़ी चरण दास, जिला प्रधान रेवाड़ी हंसराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें