फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खत्म होने की कगार पर पानी, सिर्फ 2-3 दिन का स्टॉक शेष

विज्ञापन
फोटो नंबर-07पानी नहीं आने से सूखी पड़ी नहर। संवाद - फोटो : चटख धूप होने से ​भिनगा में सड़क पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
नारनौल। भीषण गर्मी में पहले से पानी की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों की चिंता अब और बढ़ने वाली है। शहर के प्रमुख जलघरों में कुछ दिनों का ही पानी शेष बचा है। जलापूर्ति विभाग के अनुसार रेवाड़ी रोड स्थित जलघर में केवल दो दिन व नसीबपुर जलघर में लगभग तीन दिन का पानी बचा हुआ है।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। पहले जहां अधिकांश मोहल्लों में एक दिन छोड़कर एक दिन एक घंटे तक पानी की आपूर्ति की जाती थी वहीं अब सप्लाई समय में 15 मिनट की कटौती कर दी गई है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सीमित उपलब्ध जल का अधिक से अधिक लोगों तक वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। शहर के कई मोहल्लों में समस्या और अधिक गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

संघीवाड़ा, मिश्रवाड़ा, महल, बड़का कुआं सहित कई क्षेत्रों में बूस्टिंग स्टेशनों की मोटर खराब होने के कारण पिछले तीन से चार दिनों तक नियमित जलापूर्ति नहीं हो पाई है। देवस्थान बूस्टिंग स्टेशन पर खराब मोटर को बदलकर नई मोटर लगाई गई है लेकिन उसकी क्षमता कम होने के कारण पूरे क्षेत्र में पर्याप्त दबाव के साथ पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
सोमवार सुबह भी कई बूस्टिंग स्टेशनों तक पानी नहीं पहुंचने से संबंधित क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रही। विभाग ने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है।
साथ ही वाहन धोने, पेड़-पौधों की सिंचाई तथा पशुओं को नहलाने जैसे कार्यों में पानी की बर्बादी से बचने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि सभी नागरिकों के सहयोग से ही मौजूदा जल संकट का सामना किया जा सकता है।
नहर एक जून तक आने की उम्मीद
नहरी पानी को लेकर जब नहर विभाग के एसडीओ राजेश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक जून तक नहरी पानी आने की उम्मीद है। अगर एक जून तक नहरी पानी आता है तो भी शहर के लोगों को पांच दिनों तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा, क्योकिं जलघरों में केवल दो ही दिन का पानी और बचा है।
वर्जन:
शहर को लोगों को पीने के लिए पानी मिले इसे लेकर विभाग की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। हमारे पास वाटर टैंकों में अभी तीन का पानी शेष है और हमने राशनिंग भी शुरू कर दी है। नहर आते ही पानी आपूर्ति पहले की तरह सूचारू रूप से कर दी जाएगी।-नरेश चंदेला। कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें