फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान सरकार ने दी बिना पर्ची बिना खर्ची की सौगात : ओम प्रकाश

विज्ञापन
फोटो 28विस में विधायक कांग्रेस शासन काल में भर्तियों का मुद्दा उठाते। प्रवक्ता ​
विज्ञापन
नारनौल। विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश यादव ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुई भर्तियों में भेदभाव और भाई-भतीजावाद का मुद्दा पूरी मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची की सौगात दी है।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का भारी अभाव था। नौकरियां केवल राजनीतिक सिफारिशों व विशेष क्षेत्रों तक ही सीमित थीं। उन्होंने कहा कि उस समय अपनाई गई भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण प्रदेश के हजारों प्रतिभावान और योग्य युवाओं के साथ सरासर अन्याय हुआ जिससे युवाओं का सरकारी व्यवस्था से भरोसा उठ गया था।

विधायक ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने सदन में जोर देकर कहा कि वर्तमान सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाकर एक नया उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से 6 बार रहे विधायक एवं सरकार में कई बार रहे मंत्री कप्तान अजय यादव ने भी खुलकर कहा था कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में नौकरियों में भाई भतीजावाद चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें