फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजी आईटीआई में लिए दाखिले के लिए अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल

Tue, 12 May 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52 शहर ​स्थित एमडीएस आईटीआई। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए विभाग की ओर से अगले सप्ताह पोर्टल खोला जाएगा। इसके लिए संस्थानों में तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल संस्थानों हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
विज्ञापन


अब 17 मई तक 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद युवाओं की शंका दूर होगी और परिणाम में फेल व पास का भी पता चल जाएगा। इसके बाद युवा आईटीआई में दाखिला ले सकते हैं।
फिलहाल संस्थानों की ओर से पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट की जा रही है और इसमें प्रशिक्षुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है।
दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी हर संस्थान की साइट पर जाकर सुविधाओं की जांच कर सकते हैं। विशेषकर ट्रेड और सीटों की स्थिति की जांच की जा सकती है। इसके अनुसार युवा अपने पास के संस्थान में दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में महेंद्रगढ़ में 15 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं और सभी में मुख्य ट्रेड भी शामिल हैं। अब नए सत्र के दाखिले के लिए पोर्टल मई के पहले सप्ताह में खोला जाएगा और इसके लिए 1 मई को सूचना जारी होगी।
इसके बाद युवा सीएससी केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने पसंद के संस्थानों का विकल्प भी भर सकते हैं। आवेदनों के सत्यापन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।
-
- शहर स्थित एमडी आईटीआई में इलेक्टि्रशियन, फीटर, वेल्डर, प्लंबर आदि ट्रेड संचालित की जा रही हैं और इनमें इलेक्ट्रीशियन में 100, फीटर में 20, वेल्डर में 40, प्लंबर ट्रेड में 24 सीटें हैं। अब संस्थान में हेल्प डेस्क बनाया गया है और इच्छुक आवेदक किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संस्थान में आ सकते हैं।

वर्जन:
जिले की सभी आईटीआई में दाखिले के लिए विभाग की ओर से अगले सप्ताह पोर्टल खोल दिया जाएगा। संस्थानों की ओर से पोर्टल पर जानकारी अपडेट की गई है। युवा दाखिला संबंधी जानकारी हेल्प डेस्क पर आकर ले सकते हैं।-गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, निजी आईटीआई एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें