फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जगह-जगह टूटी पड़ी 300 मीटर लंबी सड़क

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- बालाजी चौक से सिनेमा रोड तक बदहाल मार्ग--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में मसानी चौक से बालाजी चौक तक जाने वाली सड़क की खस्ताहालत से वाहन चालक परेशान हैं। करीब 300 मीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और इसमें गड्ढे बन गए हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। इसके बावजूद नगरपालिका की ओर से मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश भारद्वाज, उत्तम सैनी, सुभाष अग्रवाल, दिनेश मास्टर, घीसराम सैनी और राहुल यादव ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना दस हजार से ज्यादा लोग आते-जाते हैं। सड़क की बदहाली का असर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों पर भी पड़ रहा है। गड्ढों के कारण सभी को संभलकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

यहां से हरियाणा रोडवेज की बसें और निजी स्कूलों की बसें भी गुजरती हैं। गड्ढों के कारण बस चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें